• 05/08/2024

कावड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा; हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कावड़ियों की मौत, अन्य घायल

कावड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा; हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कावड़ियों की मौत, अन्य घायल
Spread the love

बिहार के वैशाली में कांवर यात्रा के दौरान बड़ा हादसा हुआ। जहां एक साथ 9 कांवरियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है।बताया जा रहा है कि आधा दर्जन कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर अफरा-तफरी मची है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक डीजे पर गाना बजाते हुए सभी पहलेजा घाट जा रहे थे, इसी दौरान डीजे वाहन हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। घटना वैशाली के हाजीपुर औद्योगिक थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। दर्जन से ज्यादा युवक बोलबम जा रहे थे। डीजे ट्रॉली लेकर सारण के पहलेजा घाट जाकर गंगाजल लेकर सोनपुर बाबा हरिहरनाथ में जलाभिषेक की योजना थी। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए सदर अस्‍पताल लाया गया है।

Related post

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन जारी, 15 नवंबर से शुरू होगी खरीदी, जानिए पूरी प्रक्रिया…..

CG : छत्तीसगढ़ में धान बेचने के लिए टोकन…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। समर्थन मूल्य…
CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम! 5 दिनों में इतने करोड़ की शराब गटक गए लोग

CG : छत्तीसगढ़ में दिवाली पर जमकर छलके जाम!…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में दिवाली के दौरान शराब की जमकर बिक्री हुई। नवंबर के शुरुआती पांच दिनों में शराब की…
CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को रेलवे की सौगात, SECR चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेनें, जानें तारीख और रूट

CG : छठ पर्व पर घर जाने वालों को…

Spread the loveरायपुर। छठ पर्व के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे…