• 05/03/2024

यहां नदी के अंदर चलेगी मेट्रो ट्रेन, देश का पहला प्रोजेक्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

यहां नदी के अंदर चलेगी मेट्रो ट्रेन, देश का पहला प्रोजेक्ट, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
Spread the love

भारत की पहली अंडर वाटर मेट्रो टनल शुरु होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को कोलकाता में इसका उद्घाटन करेंगे। नदी के अंदर ट्रेन चलने का यह देश का पहला प्रोजेक्ट है।

यह टनल हुगली नदी के अंदर बनाई गई है। यह मेट्रो प्रोजेक्ट 16.6 किलोमीटर लंबी है। यह अंडर वाटर मैट्रो हावड़ा और कोलकाता  को आपसे में जोड़ेगा। इसमें 6 स्टेशन बनाए गए हैं, जिनमें से 3 अंडरग्राउंड हैं।

ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के कुल 16.6 किलोमीटर की दूरी में से 10.8 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड है। इसमें हुगली नदी के अंदर बना टनल भी शामिल है। बाकी हिस्सा जमीन के ऊपर बनाया गया है।

इस अंडर वाटर मेट्रो टनल के शुरु हो जाने से शहर में वायु प्रदूषण कम होने के साथ ही ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से लोगों को मुक्ति मिलेगी।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…