• 29/09/2023

बड़ा दावा: महाराष्ट्र में 15 दिन में होगा चमत्कार, शरद पवार आएंगे भाजपा के साथ, CM बनेंगे अजित

बड़ा दावा: महाराष्ट्र में 15 दिन में होगा चमत्कार, शरद पवार आएंगे भाजपा के साथ, CM बनेंगे अजित
Spread the love

महाराष्ट्र में अगले 15 से 20 दिनों में एक बड़ा चमत्कार होने वाला है। शरद पवार भाजपा के साथ आ सकते हैं, जिसके बाद अजित पवार को मुख्यमंत्री का पद मिल सकता है। यह सनसनीखेज दावा निर्दलीय विधायक रवि राणा ने किया है। राणा का यह भी कहना है कि देश के विकास के लिए यह जरुरी है के शरद पवार पीएम मोदी का समर्थन करें। इसके लिए मैं जहां-जहां गया वहां-वहां गणेश जी से मैंने यही प्रार्थना की।

रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा अमरावती लोकसभा सीट से सांद है। रवि राणा को डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस का करीबी माना जाता है। राणा ने कहा कि पिछले दिनों मैं कई गणेश पूजा के पंडालों में गया। वहां मैंने भगवान गणेश से यही प्रार्थना की कि देश के विकास के लिए शरद पवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का समर्थन कर दें। रवि राणा ने दावा किया कि यह चमत्कार 15 से 20 दिन में हो जाएगा। इसके साथ ही रवि राणा का कहना है कि शरद पवार के साथ आने पर अजित पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

रवि राणा का कहना है कि राजनीति में कुछ भी संभव है। देवेन्द्र फडणवीस कभी मुख्यमत्री हुआ करते थे लेकिन अब वे डिप्टी सीएम बन गए हैं। अजित पवार नेता प्रतिपक्ष थे अब वे उप मुख्यमंत्री बन गए। एकनाथ शिंदे शहरी विकास मंत्री थे लेकिन अब वे सीएम बन गए हैं। इसलिए बड़ी बात नहीं है कि अजित पवार मुख्यमंत्री बन जाएं। राणा ने कहा कि अगर अगले 15 दिनों में शरद पवार साथ आते हैं तो फिर अजित पवार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

Related post

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

सीसीटीएनएस को और सशक्त बनाने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

Spread the loveस्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने मेडलीपार द्वारा जांच प्रकिया को त्वरित करने दिए निर्देश* नवीन भारतीय न्याय संहिता…
मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मनोनीत

मंगलदास ठाकुर छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…

Spread the love रायपुर / राज्य शासन द्वारा  मंगलदास ठाकुर ग्राम छुरिया डोंगरी, जिला-राजनांदगांव को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष…
TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले, देखें लिस्ट

TRANSFER NEWS : 6 पुलिस अधिकारियों के किए तबादले,…

Spread the loveदुर्ग। जिले की पुलिस व्यवस्था में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) विजय…