• 22/08/2024

मनरेगा मजदूरों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मेट संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी, कहा – 10 दिन में पूरी की जाए मांग

मनरेगा मजदूरों को 4 महीने से नहीं मिला वेतन, मेट संघ ने दी हड़ताल की चेतावनी, कहा – 10 दिन में पूरी की जाए मांग
Spread the love

सूरजपुर में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों का भुगतान लंबे समय से अटका हुआ है। जिसको लेकर प्रशिक्षित मनरेगा मेट संघ ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ये कहा गया है कि मई- जून 2024 से मजदूरों का भुगतान नहीं किया गया है। काम के बदले पैसे नहीं मिलने से मजदूरों पर आर्थिक संकट गहराने लगा है।

सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में मजदूरी भुगतान के संबंध में बैठक रखी गई। जिसमें सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने ब्लॉक में जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने का सर्व सहमति से फैसला किया।

 

दरअसल मई -जून 2024 से मजदूरों को भुगतान नहीं किया गया है। इस वजह से विभिन्न प्रकार की समस्याओं से उन्हें जूझना पड़ रहा है। मेट संघ ने चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन के अंदर मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया, तो मजदूरों के साथ वो जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे।

 

संघ ने यह भी कहा है कि अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए, ताकि भविष्य में मजदूरों को इस तरह से परेशान ना होना पड़े। ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास केवट, कोषाध्यक्ष तिलेश्वर प्रसाद राजवाड़े, ब्लॉक सचिव राधिका प्रसाद, ओमप्रकाश देवटेकाम, शिवनाथ सिंह समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…