• 28/08/2024

Modi Cabinet Decision: देश में बनेंगे 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर, 10 लाख लोगों को मिलेग रोजगार, जानें किन शहरों के लिए है परियोजना

Modi Cabinet Decision: देश में बनेंगे 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर, 10 लाख लोगों को मिलेग रोजगार, जानें किन शहरों के लिए है परियोजना
Spread the love

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज हुई बैठक में देश भर में 12 औद्योगिक स्मार्ट सिटी परियोजना को मंजूरी दी है। इससे 10 लाख लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलेगा। वहीं 30 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की संभावना है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम (NIDCP) के तहत बनाए जा रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कि कैबिनेट ने नेशनल इंडस्ट्री डेवलपमेंट कॉरिडोर प्रोग्राम के तहत 12 औद्योगिक स्मार्ट शहर बनाने को मंजूरी दी है। इस प्रोजेक्ट में कुल लागत 28,602 करोड़ रुपये की आएगी। इस योजना के तहत 10 राज्यों को कवर किया जाएगा। इन्हें 6 प्रमुख कॉरिडोर के साथ रणनीतिक रूप से प्लान किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ये औद्योगिक क्षेत्र उत्तराखंड के खुरपिया, पंजाब के राजपुरा-पटियाला, महाराष्ट्र के दिघी, केरल के पलक्कड़, यूपी के आगरा और प्रयागराज, बिहार के गया, तेलंगाना के जहीराबाद, आंध्र प्रदेश के ओरवाकल और कोपार्थी के साथ ही राजस्थान के जोधपुर-पाली में डवलप किए जाएंगे।

Related post

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं…

Spread the loveउप मुख्यमंत्री  शर्मा पहुंचे नक्सलियों की मांद कहलाने वाले ग्राम किसकोड़ो, ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं…
CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी, FSL संचालक का मिला अतिरिक्त प्रभार

CG : पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग की बढ़ी जिम्मेदारी,…

Spread the love रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने पुलिस महकमे में महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किया है। जारी…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन : मंत्री राजेश अग्रवाल

डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का…

Spread the loveलखनपुर में सोशल मीडिया इन्फ्लूएन्सर्स से मिले पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल युवा डिजिटल क्रिएटर्स से संवाद कर पर्यटन,…