• 18/10/2023

Modi Cabinet Decision: रबी फसल की MSP बढ़ी, रेलवे कर्मियों का बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Modi Cabinet Decision: रबी फसल की MSP बढ़ी, रेलवे कर्मियों का बोनस और महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले
Spread the love

मोदी कैबिनेट की बुधवार को बड़ी बैठक हुई। बैठक में केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते, बोनस के साथ ही रबी फसलों के एमएसपी पर भी फैसला लिया गया। केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री अनुराग ठाकुर ने सरकार के फैसलों की जानकारी दी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। अब महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा।

कैबिनेट ने रबी की 6 फसलों पर एमएसपी बढ़ाने का निर्णय लिया है। मसूर पर 425 प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है, सरसों और तिलहन में 200 रुपये प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 प्रति क्विंटल,  बार्ली के लिए 115 रुपये प्रति क्विंटल, 105 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। मोदी कैबिनेट के फैसले के बाद गेहूं का समर्थन मूल्य 2275 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।

इसके अलावा कैबिनेट बैठक में चौथा फैसला लद्दाख रीजन को लेकर लिया गया। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2020 को लाल किले से लद्दाख के लिए 7.5 गीगावाट का सोलर पार्क स्थापित करने की घोषणा की थी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने इस दिशा में 13 गीगावाट की रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता विकसित करने का प्लान बनाया। जब सोलर पावर प्लांट बनेंगे तो ऐसे में इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन बहुत जरूरी है। लद्दाख से मेन ग्रिड तक लाने के लिए 5 गीगावाट की कैपेसिटी की लाइन को मंजूरी दी गई।”

5 गीगावाट की क्षमता की ये लाइन लद्दाख से हरियाणा के कैथल तक आएगी। ये लाइन हिमाचल प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों से होकर गुजरेगी। इसे राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़ जाएगा। इस प्रोजक्ट के पूरा होने में 7 साल का समय लगेगा।

Related post

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से मचा हड़कंप, 2 साल की मासूम हुई संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग सतर्क…..

छत्तीसगढ़ के इस जिले में H1N1 की एंट्री से…

Spread the loveदुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। एक निजी अस्पताल में भर्ती 2 साल 11 माह…
प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की मुलाकात, रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती की मांग

प्रशिक्षित स्वच्छता निरीक्षक संघ ने उपमुख्यमंत्री साव से की…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्वच्छता निरीक्षक संघ, मुख्यालय रायपुर के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षित डिप्लोमाधारी स्वच्छता निरीक्षक अभ्यर्थियों ने आज जनदर्शन कार्यक्रम में…
उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री साव ने 32 करोड़ के कार्यों का…

Spread the love0 नए बस स्टैंड के लिए 6.50 करोड़ और नगर पालिका कार्यालय के लिए 3.50 करोड़ की घोषणा रायपुर।…