• 18/01/2024

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर आधे दिन रहेंगे बंद

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर आधे दिन रहेंगे बंद
Spread the love

अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इस बीच मोदी सरकार ने 18 जनवरी गुरुवार को बड़ा ऐलान किया है। रामलल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि ये फैसला जनभावनाओं को देखते हुए लिया गया है।

इसे लेकर सरकार ने आदेश भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है, “अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारी उत्सव में भाग ले सकें इसलिए यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।”

इन राज्यों ने छुट्टी का किया ऐलान

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और गोवा ने सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

Related post

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग में तबादले, 28 अधिकारी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्राचार्य, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक के तबादले किए गए है। जारी आदेश…
BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को प्रमोशन, आदेश जारी

BREAKING : राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को पदोन्नति और वेतनमान वृद्धि का लाभ देते हुए बड़ा प्रशासनिक…
CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, रायपुर में बनाए जाएंगे 1331 बूथ

CG : 28 जून को चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो…

Spread the loveरायपुर।   जिले में 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष…