• 18/01/2024

‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले हिमंत बिस्व सरमा

‘.. तो केस दर्ज कर गिरफ्तार करेंगे’, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बोले हिमंत बिस्व सरमा
Spread the love

राहुल गांधी की भारत जोड़ा न्याय यात्रा जारी है। यह यात्रा नागालैंड से असम पहुंच चुकी है। असम के जिन इलाकों से यह यात्रा गुजरेगी उसमें गुवाहाटी का नाम भी शामिल है। इसे लेकर बवाल मच गया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने दो टूक कह दिया है कि वो यात्रा को शहर के अंदर प्रवेश करने की इजाजत नहीं देंगे।

हिमंता बिस्व सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है। जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे। मैं केस दर्ज कर लूंगा और चुनाव के बाद गिरफ्तार करूंगा। अभी कुछ नहीं करूंगा।”

इसे भी पढ़ें: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को सरकारी दफ्तर आधे दिन रहेंगे बंद

न्याय यात्रा नहीं मियां यात्रा है

इसके साथ ही हिमंत बिस्व सरमा भारत न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये न्याय यात्रा नहीं बल्कि मियां यात्रा है। जहां जहां मुस्लिम हैं वहां-वहां यात्रा कर रहे हैं।

गांधी परिवार भ्रष्ट ही नहीं डुप्लीकेट भी

गांधी परिवार पर भी हमला करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे हिसाब से तो देश का सबसे भ्रष्ट परिवार ये गांधी परिवार है। ये देश में बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड के आरोपी को भगाने तक। सबसे भ्रष्ट परिवार गांधी परिवार ही है। ये भ्रष्ट नहीं डुप्लीकेट भी है। उनका तो फैमिली नाम गांधी है ही नहीं। अपना डुप्लीकेट नाम लेकर घूम रहा है।”

इसे भी पढ़ें: सरकारी अधिकारी की बेरहमी से पिटाई, पूर्व CM के करीबी पर आरोप, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Related post

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली रवाना, BJP में हो सकते हैं शामिल, सूबे में बढ़ी हलचल

बड़ी खबर: पूर्व CM 6 विधायकों के साथ दिल्ली…

Spread the loveझारखंड में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य में बड़ा सियासी उलटफेर हो सकता है। चल रही सियासी अटकलों के…
अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की गई शिकायत, बेंगलुरु की रैली में की थी टिप्पणी

अब राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ की…

Spread the loveलोकसभा चुनाव में दल बदल और बयानबाजी का सिलसिला लगातार जारी है। पांच चरणों के चुनाव संपन्न हो चुके…
मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल बोले- मोदी से नहीं एक शक्ति से लड़ रहे, जानिए क्या खोया, क्या पाया?

मणिपुर से शुरू हुई यात्रा मुंबई में खत्म, राहुल…

Spread the loveमणिपुर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का मुंबई में समापन हुआ. आखिरी दिन मुंबई के…