• 27/03/2023

‘मोदी मतलब भ्रष्टाचार’, बीजेपी नेत्री का ट्वीट हुआ वायरल, कांग्रेस ने घेरा तो अब दे रही सफाई

‘मोदी मतलब भ्रष्टाचार’, बीजेपी नेत्री का ट्वीट हुआ वायरल, कांग्रेस ने घेरा तो अब दे रही सफाई
Spread the love

मोदी सरनेम को लेकर की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन्हें संसद की सदस्यता से भी हाथ धोना पड़ा। इस बीच बीजेपी नेत्री खुशबू सुंदर का एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि मोदी मतलब भ्रष्टाचार। अपने इस ट्वीट को लेकर खुशबू सुंदर कांग्रेस के निशाने पर हैं।

खुशबू सुंदर का यह ट्वीट साल 2018 का है। जिसमें उन्होंने लिखा था, “यहां मोदी वहां मोदी जहां देखो मोदी.. लेकिन ये क्या?? हर मोदी के आगे भ्रष्टाचार सरनेम लगा हुआ है.. तो बात को न समझो.. मोदी मतलब भ्रष्टाचार.. आइए मोदी नाम का मतलब ही भ्रष्टाचार कर देते हैं। यह ज्यादा सूट करता है।”

दरअसल खुशबू सुंदर ने जब यह ट्वीट किया तब वे कांग्रेस की प्रवक्ता थीं। साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर वे बीजेपी में शामिल हो गईं। वर्तमान में वे बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं।

Also Read: राहुल गांधी की बढ़ी मुश्किलें, अब बंगला खाली करने का नोटिस जारी 

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने खुशबू सुंदर द्वारा किए गए ट्वीट कर लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया, ‘‘मोदी जी क्या आप खुशबु सुंदर पर भी मानहानि का मुकदमा मोदी नाम वाले अपने किसी शिष्य से दायर करवाएंगे? अब तो वे भाजपा की सदस्य हैं। देखते हैं।’’

जिसके बाद खुशबू सुंदर सुंदर ने एक के बाद एक ट्वीट कर कांग्रेस के हमले का जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मैं अपना ट्वीट नहीं हटाऊंगी। ये लोगों के बीच है। कई और हैं। कृपया अपने समय का उपयोग करें, क्योंकि कांग्रेस बिल्कुल बेरोजगार है।” उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस नेता मेरा नाम लेकर क्या करने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वे मेरी तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं?’’

Also Read: कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर हुआ फैसला, जानें खुशखबरी मिली या झटका 

अपने साल 2018 के उस ट्वीट पर सफाई देते हुए खुशबू सुंदर ने कहा, ‘‘उस समय मैं कांग्रेस पार्टी में थी और केवल कांग्रेस प्रवक्ता का कर्तव्य निभा रही थी। यह वह भाषा थी जिसे हमें बोलना था और मैं यही कर रही थी। मैं पार्टी नेता का अनुकरण कर रही थी। यह उनकी भाषा थी।’’

खुशबू सुंदर ने कहा, ‘‘राहुल गांधी स्तर को नीचे ले गए और सभी मोदी को ‘चोर’ कहा, मैंने केवल ‘भ्रष्टाचार’ का शब्द इस्तेमाल किया। कांग्रेस पार्टी इसमें अंतर करने में असमर्थ है लेकिन अगर उनमें हिम्मत है तो मैं उन्हें मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चुनौती देती हूं। मैं उसका कानूनी रूप से सामना करूंगी।’’

Also Read: Corona Alert : यहां स्कूल की 39 छात्राएं कोरोना पॉजीटिव, स्कूल किया गया सील, मचा हड़कंप 

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…