• 25/03/2023

कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर हुआ फैसला, जानें खुशखबरी मिली या झटका

कर्मचारियों के 18 महीने के बकाया DA पर हुआ फैसला, जानें खुशखबरी मिली या झटका
Spread the love

मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की मंजूरी दे दी। जिसके बाद कर्मचारियों का DA 38 फीसदी से बढ़कर 42 फीसदी हो गया है। इसके साथ ही पेंशनर्स के भी DA और DR में भी 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि कोरोना काल के 18 महीने के बकाया DA पर शुक्रवार को हुई कैबिनेट बैठक में किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया गया। कर्मचारी लगातार कोरोना काल के बकाया डीए की मांग कर रहे हैं।

Alsor Read: रिश्वत लेने के बाद ASI ने पैरों पर गिरकर मांगी माफी, Video हुआ वायरल

वहीं बकाया DA को लेकर केन्द्र सरकार ने सदन में कई बार अपना रुख साफ कर चुकी है। बीते दिनों लोकसभा में एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा था कि केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता/महंगाई राहत की 3 किस्तों को कोविड के संदर्भ में फ्रीज करने का निर्णय लिया गया है ताकि सरकारी बोझ कम हो सके। 2020 में महामारी के प्रतिकूल वित्तीय प्रभाव और सरकार द्वारा उठाए गए कल्याणकारी उपायों के कारण बकाया भत्ते को व्यवहार्य नहीं माना जाता है।

Alsor Read: DA के बाद कर्मचारियों के लिए फिर आई बड़ी खुशखबरी, अब HRA में होने जा रहा है इजाफा, जाने कब और कितना बढ़ेगा

यानि कि कोविड काल जनवरी 2020 से जून 2021 तक के बकाया महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को फ्रीज करने के फैसले से यह तय हो गया है कि बकाया भत्ता अब कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। आपको बता दें सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक कर्मचारियों के भत्ते में हर छमाही संशोधन की जरूरत होती है।

 

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…