• 11/06/2024

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह…PM मोदी हो सकते हैं शामिल

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह…PM मोदी हो सकते हैं शामिल
Spread the love

ओडिशा के नए मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो चुका है। मोहन चरण माझी को बीजेपी ने अहम जिम्मेदारी सौंपी है। कल यानी 12 जून को राज्य के नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा। विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए भाजपा की बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम पद के लिए माझी के नाम की घोषणा की।

बता दें कि, बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में सीएम का नाम तय किए गए। बैठक में दो डिप्टी सीएम बनाए जाने को लेकर सहमति बनी। बीजेपी ने नए सीएम के चयन की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव को नियुक्त किया गया था।।अब नए सीएम के नाम के ऐलान के साथ 12 जून को नए सीएम पद के शपथ ग्रहण की तैयारी तेज हो गई है।

भाजपा ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश की तरह ही ओडिशा में दो डिप्टी सीएम वाला फॉर्मूला लेकर आई है। बीजेपी ने राज्य में दो डिप्टी सीएम बनाने का फैसला किया है। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया।

बता दें कि, मोहन चरण माझी आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। बुधवार को माझी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। ऐसी चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ओडिशा में 24 साल से सत्ता में काबिज नवीन पटनायक के हाथ से सत्ता खिसक गई। बीजेपी को 147 में से 78 तो बीजेडी को को 51 सीटें मिली। बता दें कि, राज्य में भाजपा पहली बार अकेले सरकार बना रही है।

Related post

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…
बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित…

Spread the loveजशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम केरसई में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’…

UCC Debate: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर मंथन,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में व्यापक परिचर्चा आयोजित की गई।…