• 18/12/2024

बड़ा हादसा: गेटवे ऑफ इंंडिया के पास समुद्र में पलटी नाव, 13 की मौत, 101 का रेसक्यू

बड़ा हादसा: गेटवे ऑफ इंंडिया के पास समुद्र में पलटी नाव, 13 की मौत, 101 का रेसक्यू
Spread the love

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर पर्यटकोंं को लेकर जा रही नाव टक्कर के बाद पलट गई। इस हादसे में 13 लोगोंं की मौत हो गई वहीं 101 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मरने वालों में 10 आम नागरिकोंं के साथ 3 नौसैनिक भी हैं। अभी भी कई लोगोंं की तलाश की जा रही है।

हादसा बुधवार शाम 5:15 बजे की है। जानकारी के मुताबिक गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आईलैंंड जा रही नाव को नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद नाव पानी में डूब गई। बताया जा रहा है कि नाव में 110 लोग सवार थे।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना की जानकारी दी। उन्होंने कहा, “हमें नीलकमल नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की रिपोर्ट मिली है, जो एलीफेंटा की ओर जा रही थी। नौसेना, तटरक्षक बल, बंदरगाह और पुलिस टीमों की नौकाओं को सहायता के लिए तुरंत भेज दिया गया है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम जिला और पुलिस प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं और सौभाग्य से अधिकांश नागरिकों को बचा लिया गया है। हालांकि बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिला प्रशासन को बचाव कार्य के लिए सभी आवश्यक मशीनरी तैनात करने के आदेश दिए गए हैं।”

 

Related post

CG – 59 साल के अधेड़ ने की घिनौनी करतूत, नड्डे का लालच देकर 3 मासूमों से की हैवानियत, फिर जो हुआ…

CG – 59 साल के अधेड़ ने की घिनौनी…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 59 साल के अधेड़…
BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले, देखें आदेश

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI,…

Spread the loveबलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश…
CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली माँ-बाप की लाश, वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, जताई जा रही ये आशंका

CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक घर के भीतर दंपति की लाश बोरे में बंद मिलने से सनसनी…