• 24/12/2025

Murder : फिर मर्डर से दहला रायपुर, यहां युवक की चाकू मारकर हत्या

Murder : फिर मर्डर से दहला रायपुर, यहां युवक की चाकू मारकर हत्या
Spread the love
रायपुर।  राजधानी रायपुर में बदमाशों के हौसलें बुलंद है, यहां बेरहमी से एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी खुद ही मृतक को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना इलाके का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सन्नी साहू ने अपने दोस्त दुर्गेश घृतलहरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों कचना डेरी में काम करते थे और बीती रात एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और सन्नी ने दुर्गेश पर चाक़ू से वार कर दिया। सन्नी जब तक दुर्गेश को लेकर अस्पताल पहुंचा तब तक उसकी मौत हो गई थी। डॉक्टरों ने दुर्गेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related post

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक: भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया…

Spread the love रायपुर-मुख्यमंत्री विष्णु देव साय  आज रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचे।…
गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना

गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,…

Spread the love0-प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मांगा आशीर्वाद रायपुर-गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री …
गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा…

Spread the loveरायपुर--गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर…