• 28/01/2024

बिहार में डिप्टी CM के नाम हुए तय, बीजेपी ने फिर चौंकाया

बिहार में डिप्टी CM के नाम हुए तय, बीजेपी ने फिर चौंकाया
Spread the love

नीतीश कुमार एक बार फिर पल्टी मार गए हैं। रविवार 28 जनवरी को उन्होंने मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। अब वे फिर से बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में सरकार बनाएंगे। नीतीश कुमार आज शाम को 9 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। नीतीश के साथ ही बीजेपी से दो नेता उप मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे।

नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया। उऩके साथ ही विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया। बीजेपी से यही दो नेता आज उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दें सम्राट सिन्हा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं, वे पिछड़ी जाति से आते हैं। वहीं विजय सिन्हा नेता प्रतिपक्ष थे, वे भूमिहार जाति से आते हैं। पिछली दफा बीजेपी ने पिछड़ी जाति से आने वाले तारकेश्वर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया था।

जानकारी के मुताबिक आज शाम को राजभवन में नीतीश कुमार के साथ ही सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शपथ ले सकते हैं। वहीं मंत्रीमंडल का विस्तार बाद में किए जाने की खबर है।

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…