• 24/05/2024

नक्सलियों के शव को लेकर लौट रहे जवानों पर फिर अटैक, 1 और माओवादी ढेर

नक्सलियों के शव को लेकर लौट रहे जवानों पर फिर अटैक, 1 और माओवादी ढेर
Spread the love

छत्तीसगढ़ में कल 23 मई को मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव लेकर लौट रहे जवानों पर माओवादियों ने फिर अटैक कर दिया। मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक और नक्सली को मार गिराया। इसके साथ ही नारायणपुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 8 हो गई।

नारायणपुर के अबूझमाड़  के जंगलों में कल 23 मई को बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूद होने की इंटेलीजेंस को खबर मिली थी। जिसके बाद एसटीएफ, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के तकरीबन 1000 जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया। जैसे ही जवान जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरु कर दी।

जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में जवानों ने 7 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से नक्सलियों के शवों के अलावा बड़े पैमाने पर हथियार भी बरामद हुए।

मारे गए नक्सलियों के शवों को लेकर जब आज जवान वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में एक बार फिर नक्सलियों ने धावा बोल दिया। जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस मुठभेड़ में एक और नक्सली को जवानों ने मार गिराया।

Related post

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी सबसे बड़ी खुशी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बहनों की आत्मनिर्भरता और चेहरे की मुस्कान ही हमारी…

Spread the loveरक्षाबंधन से पहले ‘विष्णु भैया’ ने बहनों को दिया स्नेह और सम्मान का उपहार प्रदेश की 67 लाख से…
ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश, बाहर से लगा था ताला! 3-4 दिन बाद खुला डबल मर्डर का राज, मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : घर के अंदर मिली पति-पत्नी की लाश,…

Spread the loveमुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक मकान के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों…
‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव,महतारी वंदन की राशि से संवर रहा भविष्य…

‘विष्णु भैया’ की पहल बनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य…

Spread the loveरायपुर. 25 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने…