• 03/12/2024

नरगिस फाखरी की बहन गिरफ्तार, EX बॉयफ्रेंड को जलाकर मारने का है आरोप नरगिस फाखरी की बहन गिरफ्तार, EX बॉयफ्रेंड औ

नरगिस फाखरी की बहन गिरफ्तार, EX बॉयफ्रेंड को जलाकर मारने का है आरोप                                                                                                                                                                                                                               नरगिस फाखरी की बहन गिरफ्तार, EX बॉयफ्रेंड औ

बॉलीवुड अभिनेत्री नरगिस फाखरी से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। उनकी बहन आलिया फाखरी पर डबल मर्डर का आरोप लगा है। आलिया को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

आलिया फाखरी पर एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स और उनकी नई गर्लफ्रेंड अनास्तासिया स्टार एटिएन को जिंदा जलाने का आरोप है। आलिया पर आरोप है कि उन्होंने एक गैराज में आग लगाई जिसमें उस समय उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ था।

जानकारी के मुताबिक आलिया अपने एक्स बॉयफ्रेंड एडवर्ड जेकब्स से वापस पैचअप करना चाहती थीं। लेकिन जैकब्स ने आलिया के साथ दुबारा रिश्ते में आने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर उन्होंने न्यूयॉर्क के क्वींस में एक दो मंजिला गैराज में आग लगाई जिससे उन्हें धुएं और जलने की वजह से उनकी मौत हो गई।

अमेरिकी कानून के मुताबिक इस मामले में उन्हें मौत की सजा या फिर उम्रभर कैद की सजा सुनाई जा सकती है।