• 24/05/2026

नौतपा कल से, सड़कें आज ही हो गई सुनी

नौतपा कल से, सड़कें आज ही हो गई सुनी
Spread the love

रायपुर। नौतपा की शुरुआत कल यानी सोमवार से होने वाली है जो 2 जून तक चलेगा, इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है और तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहेगा। आज रविवार होने के कारण लोग सुबह तो अपने घरों से निकले लेकिन दोपहर में सड़के सूनी हो गई क्योंकि सूर्यदेव की तपिस से बचना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था और ऐसा लग रहा था मानो एक बार फिर शहर में लॉकडाउन लग गया हो।
सबसे व्यवस्तम शास्त्री चौक में जहां रोजाना हजारों की भीड़ देखी जाती थी लेकिन आज रविवार को भीषण गर्मी के तेवर के चलते सड़के सूनी हो गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौक पर भी गिने चुने लोग खरीददारी करने पहुंचे थे और ऐसा लग रहा था मानों कोरोनाकाल के समय लगे लॉकडाउन जैसा हो। गर्मी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर दिख रहा है जो दिनभर खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर हैं। दोपहर में सड़कों पर काम कर रहे मजदूर, रिक्शा चालक और डिलीवरी ब्वॉय लगातार धूप और गर्म हवाओं के बीच काम कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोपहर में सड़क और लोहे की सतह इतनी गर्म हो जाती है कि कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है और कल से तो नौतपा भी शुरु हो रहा है, इस दौरान और अधिक गर्मी पड़ेगी।

नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर मेडिसीन डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा के मुताबिक भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन, उल्टी-दस्त, लो बीपी, चक्कर और यूरिन इन्फेक्शन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों में हार्ट और सांस संबंधी दिक्कतें भी बढ़ी हैं। इस दौरान स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढऩे से एंग्जायटी, घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या बढऩे लगती है। सिरदर्द, खुजली, मांसपेशियों में दर्द और चक्कर आना भी सामान्य लक्षण बन रहे हैं।

Related post

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO

छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए…

Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया से…
नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी गंडकी नदी का कहर, 35 से ज्यादा मकान बहे, 4 लोग लापता

नेपाल में फिर आई जल प्रलय! गोरखा में बूढ़ी…

Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़ को अभी दो महीने भी नहीं बीते हैं कि एक और जल प्रलय…
Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले पदयात्रियों के लिए बना सुरक्षित कॉरिडोर

Dongargarh : मां बम्लेश्वरी के दर्शन को जाने वाले…

Spread the loveडोंगरगढ़  :- नवरात्रि पर्व के दौरान दुर्ग पुलिस ने डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं तथा वाहन…