• 28/08/2023

नीरज चोपड़ा ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, पीएम मोदी सहित बॉलीवुड सेलेब्स ने इस तरह दी बधाई

Spread the love

नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में फाइनल में जैवलिस थ्रो में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। नीरज वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज ने

यह चैंपयिनशिप हंगरी के बुडापेस्ट में 19 अगस्त से 27 अगस्त तक खेली गई। इस टूर्नामेंट के फाइनल में उन्होंने 88.17 मीटर के अपने बेस्ट एफर्ट के साथ गोल्ड जीता। वहीं दूसरे नंबर पाकिस्तान के अरशद नदीम रहे, उन्होंने 87.82 मीटर जैवलिन फेंककर सिल्वर मेडल जीता।

टूर्नामेंट जीतने पर नीरज को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। नीरज की ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। कहा, ‘प्रतिभाशाली नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ दिखाया है। उनका समर्पण, सटीकता और जुनून, उन्हें न सिर्फ एथलेटिक्स में चैंपियन बनाता है, बल्कि पूरे खेल जगत में उन्हें उत्कृष्टता का प्रतीक बनाता है।’

नीरज चोपड़ा को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी बधाई दी। बॉलीवुड से बधाई देने वालों में करीना कपूर, अनुष्का शर्मा, मलाइका अरोड़ा, आयुष्मान खुराना और फरहान अख्तर का नाम शामिल है।

करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर नीरज का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आप पर बहुत गर्व है नीरज चोपड़ा। वर्ल्ड चैंपियन।’ एक्ट्रेस ने इसके साथ ही गोल्ड मेडल और भारतीय झंडे की इमोजी भी शेयर की है।

शाहिद कपूर ने नीरज का गोल्ड मेडल के साथ एक वीडियो शेयर किया है और लिखा, ‘हमारे वर्ल्ड चैंपियन को बधाई। गर्व की बात है।’ वहीं, डायरेक्टर और एक्टर फरहान अख्तर ने भी वही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘बधाई हो। खूब आगे बढ़ो नीरज चोपड़ा।’ उन्होंने पोस्ट में ताली और गोल्ड मेडल वाली इमोजी भी शेयर की है।

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…