• 06/05/2024

भोपाल गैसकांड कारखाने में आग: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से उठी आग की लपटें, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

भोपाल गैसकांड कारखाने में आग: यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से उठी आग की लपटें, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
Spread the love

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यूनियन कार्बाइड कारखाने में आग लग गई। इसी कारखाने में 1984 में जहरीली गैस का रिसाव हुआ था। जिसके कारण हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

जानकारी मिलते ही मौके पर काफी संख्या में फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबु पाया गया।भोपाल में अचानक सोमवार को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर में आग लग गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। जिसने आग को कंट्रोल करने के लिए काफी मशक्कत की। आग इतनी भयानक लगी थी कि धुएं की लपटें दूर दूर से नजर आ रही थी। ऐसे में लोग इस घटना के फोटो और वीडियो भी बनाने लगे। काफी मशक्कत के बाद आग को कंट्रोल किया गया।

बंद पड़ी थी फैक्ट्री कैसे लगी आग

बताया जा रहा है कि यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री साल 1984 में हुए गैस कांड के बाद से ही बंद पड़ी थी। इस फैक्ट्री में अब प्लास्टिक, पुरानी मशीनें आदि पड़ा हुआ था। कहा जा रहा है कि जिस जगह पर 24 घंटों तक सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं। उसी जगह पर ये भीषण आग लगी थी। जिसे काफी मशक्कत के बाद काबु किया जा सका। ऐसे में सवाल उठता है कि सालों से बंद पड़ी इस फैक्ट्री में अचानक कैसे आग लग गई।

Related post

ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने में कई जिले के बदले DSP-ASP,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी

ब्रेकिंग : गृह विभाग से आदेश जारी, बड़े पैमाने…

Spread the loveरायपुर : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने…
BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, बड़ी संख्या में शिक्षकों के हुए तबादले, देखें लिस्ट…

BREAKING : स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की ट्रांसफर सूची जारी की है। लिस्ट में शिक्षक, व्याख्याता, प्रधान पाठक,…
ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी आसान,सपनों को मिलेगी नई उड़ान – मंत्री टंक राम वर्मा

ग्रामीण बेटियों के लिए उच्च शिक्षा की राह होगी…

Spread the loveरायपुर- राज्य के ग्रामीण अंचलों में उच्च शिक्षा का विस्तार करने और विद्यार्थियों को घर के नजदीक बेहतर शैक्षणिक…