- 28/02/2025
NIA की छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों को फंडिंग के मामले में MBM नेता गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों को फंडिंग के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने बीजापुर से मूलवासी बचाओ मंच (MBM) के नेता रघु मिडियामी को गिरफ्तार किया है। रघु पर नक्सली संगठनों के लिए फंड जुटाने का आरोप है। नक्सली इस फंड का इस्तेमाल देश विरोधी कार्यों में करते थे।
NIA के मुताबिक छत्तीसगढ़ पुलिस ने नवंबर 2023 में एक मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार कर चार्जशीट दाखिल की थी। फरवरी 2024 में इस मामले को NIA ने अपने हाथ में ले लिया था। पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 लाख रुपये बरामद किया था। इन दोनों की पहचान MBM के सदस्य/OGW के रुप में की गई थी।
दोनों से पूछताछ और मामले की जांच में पता चला कि रघु मिडियामी एमबीएम नेता है। यह नक्सलियों के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करता है। नक्सली इन पैसों का इस्तेमाल भारत विरोधी एजेंडे के रुप में करते हैं।