• 07/03/2024

तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, राज्य शासन ने नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष

तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित, राज्य शासन ने नियुक्त किया कार्यवाहक अध्यक्ष
Spread the love

रायपुर। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने तीन नगरीय निकायों में अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी अलग-अलग आदेश के अनुसार बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-13 की पार्षद अमरीका कृष्ण कुमार साहू को तखतपुर नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा बेमेतरा जिले के मारो नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-15 के पार्षद धनलाल देशलहरे को मारो नगर पंचायत का और मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-5 के पार्षद  परमानंद साहू को सरगांव नगर पंचायत का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन ने तीनों नगरीय निकायों में वर्तमान अध्यक्षों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद अध्यक्ष के रिक्त पदों की जानकारी देते हुए नए अध्यक्षों के निर्वाचन के लिए आवश्यक कार्यवाही हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

Related post

चंपारण्य में 73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स को केंद्र की मंजूरी

चंपारण्य में 73.42 करोड़ के श्री वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स…

Spread the love00 राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र…
ब्रेकिंग : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 60 पटवारियों के हुए तबादले, देखें जंबो ट्रांसफर लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल,…

Spread the loveगौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रासंफर किया गया है। यह सभी लंबे वक्त…
Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा प्लान, चलेंगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

Special Train: दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए…

Spread the loveनई दिल्ली।  दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने…