• 07/03/2024

DA Hike: कर्मचारियों को आज मिलने वाली है गुड न्यूज, बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर

DA Hike: कर्मचारियों को आज मिलने वाली है गुड न्यूज, बढ़ेगा महंगाई भत्ता, कैबिनेट बैठक में लगेगी मुहर
Spread the love

DA Hike: केन्द्र की मोदी सरकार देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा तोहफा देने जा रही है। आज होने वाली मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet) की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (dearness allowance) में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी पर मुहर लगा सकती है। जिसके बाद कर्मचारियों का डीए 46 फीसदी से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। इससे तकरीबन 48.67 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।

अगले सप्ताह भारतीय चुनाव आयोग देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) की तारीखों का ऐलान करेगा। जिसके साथ ही देश में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में सरकार कोई भी निर्णय नहीं ले पाएगी। माना जा रहा है कि आज मौजूदा मोदी सरकार के कैबिनेट की आखरी मीटिंग हो सकती है। लिहाजा कर्मचारियों को अपने पाले में लाने के लिए केन्द्र की मोदी सरकार आज होने वाली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के डीए बढ़ोत्तरी (DA Hike) पर अपनी मुहर लगा सकती है।

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम आज होंगे तय, ये हैं संभावित उम्मीदवार

इससे पहले बीते साल 18 जुलाई को मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी की थी। जिसके बाद डीए 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो गया था। सरकार के इस फैसले से केन्द्र सरकार के 47 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिला था।

इसे भी पढ़ेंः सौरव गांगुली राजनीति के पिच पर करेंगे बैटिंग! इस पार्टी की टिकट पर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस का घोषणा पत्र ड्राफ्ट: रोजगार का अधिकार, MSP कानून, महिलाओं को 6000 महीना, 450 में सिलेंडर और मुस्लिमों के लिए.. जानें प्रमुख बड़े-बड़े वादे 

Related post

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, महंगाई भत्ता 2% बढ़कर 55%, केंद्र के बराबर

DA Breaking: छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी सौगात दी है।…
7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में जबरदस्त बढ़ोत्तरी, जानें कितने मिलेगा

7th Pay Commission: DA के बाद अब ग्रेच्युटी में…

Spread the loveकेन्द्रीय कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर है। महंगाई भत्ता 50 फीसदी करने के बाद अब दूसरे भत्तों…
महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी, आदेश जारी

महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के महंगाई…

Spread the loveIncrease in Dearness allowance: छत्तीसगढ़ में कार्यरत श्रमिकों के लिए अच्छी खबर है। श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित…