• 03/12/2022

छत्तीसगढ़ में अब 76% आरक्षण, विधानसभा से संशोधन विधेयक पारित

छत्तीसगढ़ में अब 76% आरक्षण, विधानसभा से संशोधन विधेयक पारित
Spread the love

छत्तीसगढ़ विधानसभा में शुक्रवार को आरक्षण संशोधन विधेयक सर्व सम्मति से पारित हो गया। इस विधेयक में अनुसूचित जनजाति को 32%, अनुसूचित जाति को 13 फीसदी, ओबीसी को 27 और आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग को 4 फीसदी आरक्षण का प्रावधान है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में आरक्षण अब 76 फीसदी हो गया है।

राज्यपाल के हस्ताक्षर के बाद यह विधेयक अधिनियम बन जाएगा। वहीं राजपत्र में प्रकाशित होते ही प्रदेश में आरक्षण लागू हो जाएगा। जिसके बाद ही स्कूल-कॉलेजों में दाखिले और नई भर्तियों के लिए रोस्टर जारी होगा।

आपको बता दें 19 सितंबर को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 50% से ज्यादा को असंवैधानिक बताते हुए प्रदेश में 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया था। जिसके बाद से प्रदेश में आरक्षण पूरी तरह से समाप्त हो गया था।

Related post

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार, कार्रवाई से मचा हड़कंप…

ब्रेकिंग : खाद्य विभाग में ACB की रेड, रिश्वत…

Spread the loveबलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB…
ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें पूरी लिस्ट…!!

ब्रेकिंग : नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन…बनाए गए तहसीलदार,देखें…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व विभाग से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। राज्य में 19 नायब तहसीलदारों को…
Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…