• 03/12/2022

फैमिली और पुलिस टेंशन में, 3.5 लाख रुपये के साथ गायब हुआ छात्र मुंबई में कर रहा था मौज, पार्टी में उड़ाए पैसे

फैमिली और पुलिस टेंशन में, 3.5 लाख रुपये के साथ गायब हुआ छात्र मुंबई में कर रहा था मौज, पार्टी में उड़ाए पैसे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में साढ़े 3 लाख रुपये के साथ गायब हुए छात्र का पता चल गया है। दुर्ग पुलिस ने आरपीएफ के साथ मिलकर छात्र को मुंबई से बरामद कर लिया है। उसके पास बैग में 2,70,500 रुपये और 3 मोबाइल मिला है। छात्र के मिलने के बाद दुर्ग पुलिस ने अब चैन की सांस ली है।

दरअसल साढ़े 3 लाख रुपये के साथ नाबालिग के गायब होने की खबर ने दुर्ग पुलिस की नींदें उड़ा दी थी। 30 नवंबर को गायब हुए लड़के फानेश्वर साहू की बहन ने छावनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने भाई को माता-पिता के पास नवागढ़ जाने के लिए पावर हाउस बस स्टैण्ड में छोड़ी थी। बालक के पास साढ़े 3 लाख रुपये कैश रखा था। बालक के घर नहीं पहुंचने पर पिता ने बेटी को फोन किया कि फानेश्वर घर नहीं पहुंचा है।

मौज-मस्ती में उड़ाए पैसे

मामले में दुर्ग की छावनी थाना पुलिस ने छात्र के अपरहण का मामला पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी। जिसके बाद छात्र का लोकेशन मुंबई मिला। लड़के के पास साढ़े 3 लाख रुपये थे, जानकारी के मुताबिक उसमें से उसने 80 हजार रुपये दोस्तों के साथ मौज-मस्ती और पार्टी करने में उड़ा दिये। फिलहाल छावनी पुलिस लड़के को वापस लेकर आ रही है।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में अब 76% आरक्षण, विधानसभा से संशोधन विधेयक पारित 

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…