• 23/09/2024

अब वृंदावन में भी मिलावट की साजिशों से उठेगा पर्दा, डिंपल यादव ने प्रसाद की क्वालिटी पर उठाए सवाल, जांच की मांग

अब वृंदावन में भी मिलावट की साजिशों से उठेगा पर्दा, डिंपल यादव ने प्रसाद की क्वालिटी पर उठाए सवाल, जांच की मांग
Spread the love

तिरुपति के बाद अब वृंदावन के प्रसाद पर भी सवाल उठे हैं।सपा सांसद डिंपल यादव ने वृंदावन में मिलने वाले प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि आम आदमी के खाने में हो रही मिलावट का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। इस संवेदनशील मामले की जांच होनी चाहिए।

डिंपल यादव ने कहा कि हमने वृंदावन में भी ऐसी ही घटना के बारे में सुना है। उन्होंने कहा मिलावटी अनाज, मिलावटी तेल और घी के रूप में मिलावटी खाद्य पदार्थ समाज के हर वर्ग तक पहुंच चुके हैं। वहीं यूपी के मथुरा में प्रशासन ने कई जगहों से प्रसाद के सैंपल लिए हैं।

डिंपल यादव ने आगे कहा कि तिरुपति मंदिर के प्रसाद में चर्बी मिलाया जाना दुखद है। और कहीं न कहीं ये संबंधित विभाग की विफलता भी है कि वो इसका पता नहीं लगा पाए। उन्होंने सभी मंदिरों के प्रसाद की जांच की मांग की है।

इधर तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी वाले मामले की जांच अब SIT करेगी। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि SIT जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…