• 23/09/2024

लड्डू विवाद में अब SIT करेगी चर्बी वाले घी की जांच! मंदिर शुद्धिकरण के लिए महाशांति यज्ञ का आयोजन

लड्डू विवाद में अब SIT करेगी चर्बी वाले घी की जांच! मंदिर शुद्धिकरण के लिए महाशांति यज्ञ का आयोजन
Spread the love

तिरुपति मंदिर के लड्डू में चर्बी वाले घी के इस्तेमाल किए जाने के मामले की जांच अब SIT करेगी। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इसके लिए विशेष जांच टीम बनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि SIT जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। जिसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इधर इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद ने बैठक बुलाई है।

VHP के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की इस बैठक में मंदिरों को सरकारी कंट्रोल से आजादी दिलाने और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर भी चर्चा की गई। उससे पहले मंदिर की शुद्धि के लिए महाशांति यज्ञ हुआ। सुबह 6 बजे से 10 बजे तक 4 घंटे चले इस पंचगव्य प्रोक्षण में TTD बोर्ड के अधिकारी शामिल हुए। मंदिर की शुद्धि के लिए तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने महाशांति होम का आयोजन किया।

इस विशेष अनुष्ठान में मंदिर का पंचगव्य से शुद्धिकरण किया गया। आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण ने 11 दिनों की प्रायश्चित दीक्षा की शुरुआत की है। उन्होंने कहा है कि मुझे अफसोस है कि मैं मिलावट के बारे में पहले क्यों नहीं पता लगा पाया।

Related post

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…
CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब

CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार…
राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता

राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के रावाभाठा स्थित बांधा मैदान में एक युवक का शव मिलने से…