• 01/02/2023

NRI पति की CG की विधायक पत्नी से भावुक अपील, कहा- राजनीति छोड़ वापस लौट आओ

NRI पति की CG की विधायक पत्नी से भावुक अपील, कहा- राजनीति छोड़ वापस लौट आओ
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कोरिया राजघराने की सदस्य और बैकुंठपुर से विधायक अंबिकासिंह देव के पति अमिताभ कुमार घोष ने सोशल मीडिया में उनसे भावुक अपील की है। उन्होंने अपनी पत्नी और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव से राजनीति छोड़ने की अपील की है। उनका यह पोस्ट अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

 

लंदन में रहने वाले अमिताभ कुमार घोष ने अपने फेसबुक पेज पर ‘मुझे भी कुछ कहना’ शीर्षक के साथ पोस्ट लिखा। जिसमें उन्होंने कहा, “अबिका सिंहदेव बैकुंठपुर (कोरिया) की विधायक और छत्तीसगढ़ की संसदीय सचिव होने के साथ-साथ पिछले 26 साल से मेरी धर्मपत्नी भी हैं। हम एक दूसरे को 51 साल से जानते हैं। हमारे दो बेटे भी हैं 20 साल का आर्यमन जय घोष और 18 साल का अनिरुद्ध घोष। आज मैं मेरी धर्मपत्नी और हमारे बच्चों की मां से अनुरोध करता हूं कि वो सक्रिय राजनीति छोड़े दें और इस्तीफा दे दें।”

अमिताभ कुमार घोष ने उनके दोनों पीए भूपेन्द्र सिंह और विनय जायसवाल को भी संबोधित करते हुए आगे लिखा. है, “मैं उनके दोनों पीए भूपेन्द्र सिंह और विनय जायसवाल से भी अनुरोध करुंगा कि आप दोनों इस काम में उनकी सहयता करें। पिछले 5 बरस से आप दोनों मेरी पत्नी के हर काम में साए की तरह साथ दिए हैं। एक आखरी बार और दे दीजिए। हम और हमारा परिवार आप दोनों का हमेशा आभारी रहेगा।”

अंबिका सिंहदेव के पति अमिताभ कुमार घोष यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वो लंदन में रहते हैं। आपको बता दें अंबिका सिंहदेव कोरिया रियासत के महाराज और छत्तीसगढ़ के पहले वित्त मंत्री रामचंद्र सिंहदेव की भतीजी हैं। रामचंद्र सिंहदेव का 5 साल पहले देहांत हो गया था। जिसके बाद उनकी भतीजी अंबिका सिंहदेव ने राजनीति में कदम रखा और बैकुंठपुर से चुनाव लड़ीं। इस चुनाव में उन्होंने तत्कालीन बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे भैयालाल राजवाड़े को हरा दिया था।

तो इस वजह से आहत हैं पति अमिताभ

हाल ही में भैयालाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर में प्रोटेस्ट के बाद मीडिया से बात करते हुए अंबिका सिंहदेव के लिए आपत्तिजनक बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने गाली सूचक शब्द का भी इस्तेमाल किया था। हालांकि वे बाद में इससे पलट गए।

इसे भी पढ़ें: बड़ी खबर: CG PSC-2022 की आगामी परीक्षा के परिणामों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, आयोग को दिए ये निर्देश, पढ़िए पूरी खबर

Related post

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ के शहरों को स्वच्छ, सुंदर, हरित और नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने की दिशा में राज्य सरकार…
कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ जरूरी है मरीज का मनोबल: CM साय

कैंसर के खिलाफ जंग में आधुनिक इलाज के साथ…

Spread the loveरायपुर। कैंसर के विरुद्ध लड़ाई केवल बीमारी के उपचार तक सीमित नहीं है। मरीज को आधुनिक और प्रभावी उपचार उपलब्ध…
CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने झांकी से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से किया वार, 10 दिन पहले ही जेल से आया था बाहर

CG- चाकूबाजी से फिर दहली राजधानी : बदमाश ने…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके से चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, डंगनिया इलाके में पुरानी…