• 21/05/2024

ममता बनर्जी तुम्हारी कीमत कितनी? अभद्र टिप्पणी पर EC का एक्शन, BJP उम्मीदवार के प्रचार पर 24 घंटे का बैन

ममता बनर्जी तुम्हारी कीमत कितनी? अभद्र टिप्पणी पर EC का एक्शन, BJP उम्मीदवार के प्रचार पर 24 घंटे का बैन
Spread the love

हाईकोर्ट के पूर्व जज और बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय के खिलाफ चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है। आयोग ने ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गंगोपाध्याय के चुनाव प्रचार पर 24 घंटे की रोक लगा दी है। इसके साथ ही आयोग ने गंगोपाध्याय को बयानों में सावधानी बरतने की सख्त हिदायत भी दी है। अब वे 21 मई की शाम 5 बजे से अगले 24 घंटे तक प्रचार नहीं कर सकेंगे

अभिजीत गंगोपाध्याय कलकत्ता के तमलुक सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं। उऩ्होंने 15 मई को हल्दिया में आयोजित एक चुनावी सभा में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी चीफ ममता बनर्जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे ममता बनर्जी के पूरी तरह से महिला होने पर शक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि ममता बनर्जी जी, आपकी कीमत क्या है, 10 लाख रुपये? क्या इसलिए क्योंकि आप अपना मेकअप एक फेमस ब्यूटी थेरपिस्ट से कराती हैं?

गंगोपाध्याय की इस अभद्र टिप्पणी पर तृणमूल कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज करते हुए चुनाव आयोग से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। मामले में आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय को नोटिस जारी कर 20 मई तक जवाब प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

Related post

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से दोपहर 12:34 बजे तक अभिजीत मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय

20 अक्टूबर का पंचांग: आज विजयादशमी, सुबह 11:48 से…

Spread the loveAaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ…
Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को मिलेगा रुका पैसा, मीन राशि वालों की बढ़ेगी जिम्मेदारी, अन्य जातक जानें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कर्क और तुला राशि वालों को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 20 October 2026: आचार्य मदन मोहन ने बताया कि मेष, मकर और मीन राशि वालों को…
CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…