• 21/05/2024

संदिग्ध हालत में पुलिस को मिली लाश..हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

संदिग्ध हालत में पुलिस को मिली लाश..हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ नगर पंचायत भटगांव के सिंघीचुआ रोड में पटवारी की संदिग्ध हालत में अपने ही घर में लाश मिली। लाश दो से तीन दिन पुरानी लग रही है। घटना की जानकारी के बाद भटगांव पुलिस मौके पर पहुंची। बिलासपुर से फॉरेंसिक और रायगढ़ से डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है।

पटवारी की संदिग्ध हालत में मिली लाश

मृत पटवारी का नाम लाकेश्वर उर्फ लोकेश मानिकपुरी है। जो ग्राम पंचायत जमगहन हल्का में पदस्थ था। मृतक शादी शुदा था और दो बच्चे भी है। परिवार के लोग बरमकेला घूमने गए थे।शनिवार को आखिरी बार स्टाफ के लोगों ने ही देखा था। उसके बाद की जानकारी किसी को नहीं है।

घर से तेज बदबू आने पर पड़ोसियों में चर्चा होने लगी। भटगांव थाना को सूचना दी गभटगांव थाना प्रभारी अमृत भार्गवा मौके पर पहुंचे।

घटना की जानकारी होते ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे घर का दरवाजा खोलकर देखा गया तो घर के अंदर बेड पर पटवारी का दो दिन पुराना शव पड़ा हुआ था। नाक और मुंह से खून निकला था। साथ ही जीभ भी बाहर निकली हुई थी। लाश को संदिग्ध हालत में देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Related post

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार, सुरक्षा और कानून व्यवस्था मजबूत करने पर दिया जोर…..

CG : नवपदस्थ SP राय गौरव ने संभाला कार्यभार,…

Spread the loveबलौदाबाजार-भाटापारा। भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) 2019 बैच के वरिष्ठ अधिकारी राय गौरव रामप्रवेश ने आज जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के नए…
POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें लिस्ट

POLICE TRANSFER : 10 निरीक्षकों-उप निरीक्षकों के तबादले, देखें…

Spread the love रायपुर।  पुलिस विभाग में इन दिनों खूब तबादले हो रहे हैं। पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के मुताबिक…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय कीर्तिमान

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय…

Spread the love14.49 लाख से अधिक माताओं को 558.93 रूपये करोड़ की डीबीटी सहायता मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने साइबर ठगी से…