• 14/05/2026

नाबालिक से अश्लील हरकत, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार

नाबालिक से अश्लील हरकत, आरोपी आरक्षक गिरफ्तार
Spread the love

राजनांदगांव।  थाना लालबाग अंतर्गत आरोपी के द्वारा एक नाबालिग से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी 8वीं बटालियन में आरक्षक है।

राजनांदगांव शहर के पेन्ड्री स्थित आठवीं बटालियन में पदस्थ आरक्षक के द्वारा एक नाबालिक के साथ अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया द्वारा थाने रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि बीते 11 मई को जब उनकी नाबालिग लड़की टीवी रिचार्ज का रकम देने आरोपी श्रवण भारती के घर गई थी।

आरोपी द्वारा नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ जबरन गलत कार्य करने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की एक और अन्य नाबालिग पुत्री भी वहां मौजूद थी। रिपोर्ट पर थाना लालबाग में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी आठवीं बटालियन के आरक्षक श्रवण भारती निवासी ग्राम बगेंद, थाना करीमुद्दीननगर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है ।

Related post

Aaj Ka Rashifal : आज 1 जुलाई को कैसा रहेगा आपका दिन, जाने अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज 1 जुलाई को कैसा…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 1 July 2026: आज 1 जुलाई के दिन बुधवार है। आज बुधवार के दिन गणेश जी…
Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि, जानिए राहुकाल और आज का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 01 July: आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष…

Spread the lovePanchang 01 July: 01 जुलाई को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 37 मिनट तक रहेगी,फिर…
नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और उत्पादन में होती है वृद्धि

नैनो उर्वरकों के उपयोग से लागत में कमी और…

Spread the loveकिसानों को नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग के लिए किया जा रहा जागरूक राज्य में नैनो डीएपी…