• 04/06/2024

ओडिशा विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत की ओर, नवीन बाबू की होगी विदाई!

ओडिशा विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत की ओर, नवीन बाबू की होगी विदाई!
Spread the love

देश में लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए गए। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 2 जून को पूरी हो गई थी। वहीं दो राज्यों आंध्र प्रदेश और ओडिशा में लोकसभा चुनाव के मतों की गिनती के साथ ही विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। ओडिशा में बीजेपी बड़ा उलटफेर करती नजर आ रही है। यहां ताजा रुझानों में बीजेपी बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

ओडिशा में पिछले पांच बार की नवीन पटनायक की बीजेडी पिछड़ गई है। बीजेपी यहां 74 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेडी 57, कांग्रेस 14 और अन्य दो सीटों पर आगे है। इसके साथ ही ओडिशा में 25 सालों से चल रहा बीजेडी का राज खत्म होता नजर आ रहा है।

आपको बता दें दो जून को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी और सिक्किम में एसकेएम पूर्ण बहुमत से सरकार बना चुके हैं।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…