• 15/12/2025

मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री से सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में विधायक श्री सम्पत अग्रवाल के नेतृत्व में सतनाम पंथ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 28 दिसम्बर को परम् पूज्य गुरुघासी दास बाबा की जयंती महोत्सव के अवसर पर महासमुन्द जिले के ग्राम साजापाली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सतनाम पंथ के पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया तथा पूज्य बाबा गुरुघासी दास के सामाजिक और आध्यात्मिक संदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर लखनमुनि महाराज, अभय घृतलहरे सहित सतनाम पंथ के अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related post

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर जनता से मांगे गए सुझाव,15 अक्टूबर तक दे सकेंगे राय

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी: समान नागरिक संहिता पर…

Spread the loveरायपुर,04 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़  सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही…
ब्रेकिंग : IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

ब्रेकिंग : IFS प्रोबेशनर्स की पहली पोस्टिंग,2024 बैच के…

Spread the love रायपुर-  छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के परिवीक्षाधीन…
नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को रोजगार मेला, 5 बड़ी कंपनियां करेंगी 137 पदों पर भर्ती…

नौकरी का सुनहरा मौका: CG में 5 अगस्त को…

Spread the loveरायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर…