• 20/10/2022

घर में मटन बनाने पर हुआ विवाद, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में ऐसे चली गई पड़ोसी की जान

घर में मटन बनाने पर हुआ विवाद, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में ऐसे चली गई पड़ोसी की जान
Spread the love

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. यहां एक पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े ने पड़ोसी की जान ले ली. यह सब तब हुआ जब पति-पत्नी के बीच मटन बनाने को लेकर झगड़ा हो रही थी.

दरअसल, पूरा मामला राजधानी के बिलखिरिया का है. यहां मंगलवार के दिन घर में मटन बनाने को लेकर पप्पू नाम के एक शख्स का अपनी पत्नी कुंती के बीच झगड़ा हो रहा था. इस दौरान पप्पू अपनी पत्नी कुंती को मार रहा था. कुंती बचाओ-बचाओ चिल्ला रही थी. इस झगड़े को सुलझाने के लिए पड़ोस में रहने वाला युवक मौके पर पहुंचा. जिसके बाद युवक ने किसी तरह से मामले को शांत कराया.

वहीं युवक झगड़े के बाद अपने घर लौट गया. थोड़ी देर बाद महिला का पति पप्पू डंडा लेकर बल्लू के घर पहुंच गया और उस पर डंडे से हमला कर दिया. सिर पर डंडा लगने से बल्लू बुरी तरह घायल हो गया और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई. इस हत्या के बाद आरोपी पप्पू मौके से फरार हो गया.

पप्पू की पत्नी ने बब्लू की मौत की जानकारी पुलिस को फोन करके दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने कुछ ही देर में आरोपी पप्पू को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने पुलिस को बताया वो मंगलवार को मटन बना रहा था. लेकिन उसकी पत्नी इसका विरोध कर रही थी. जिसकी वजह से दोनों के बीच झगड़ा हो गया.

Related post

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत, महतारी वंदन से सिलाई सीखकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

1,000 की मदद बनी प्रीति के सपनों की ताकत,…

Spread the love 00 30वीं किस्त के साथ खाते में पहुंचे 30 हजार; बच्चों की पढ़ाई संभालने के साथ हुनर को…
बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय के निर्देश से युवाओं को मिलेगा रोजगार

बिजली कंपनी में 1235 पदों पर भर्ती: सीएम साय…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में जल्द ही 1235 विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। माननीय मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के…
छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट आवंटन बढ़कर 7,470 करोड़

छत्तीसगढ़ में रेलवे विस्तार को मिली रफ्तार, वार्षिक बजट…

Spread the love00 प्री-2014 स्तर की तुलना में औसत वार्षिक रेल बजट आवंटन में 24 गुना वृद्धि, 36 परियोजनाओं पर चल…