• 20/10/2022

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद; दिनदहाड़े बदमाशों ने की सराफा व्यापारी की हत्या, दुकान से लूटे लाखों के माल

छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद; दिनदहाड़े बदमाशों ने की सराफा व्यापारी की हत्या, दुकान से लूटे लाखों के माल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लगातार हत्या लूट चोरी की वारदात की घटनाएं  लगातार बढ़ती जा रही है. प्रदेश के दुर्ग जिले में एक बार फिर दिनदहाड़े एक लूट की वारदात और हत्या का मामला सामने आया है. यहां बदमाशों ने एक सर्राफा दुकान पर दिनदहाड़े धावा बोल दिया. सर्राफा व्यापारी ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.

दरअसल पूरा मामला राजधानी रायपुर से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है. जहां तिरंगा चौक पर एक समृद्ध ज्वेलर्स नाम की सराफा दुकान है. गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे दो लोग दुकान पर आए. इस दौरान आरोपियों ने दुकान को लूटने की कोशिश की. जिसका दुकान संचालक सुरेंद्र कुमार सोनी विरोध करने लगा.

विरोध के दौरान बदमाशों ने दुकान संचालक पर बंदूक से फायरिंग कर दी. आरोपियों ने एक के बाद एक कई राउंड फायरिंग की. जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और बदमाशों ने दुकान से लाखों के सोने चदी के गहने लेकर फरार हो गए.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई. लोगों ने घायल सुरेंद्र कुमार सोनी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. लेकिन हालत गंभीर होने के नाते उसे रायपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया, जहां उसके इलाज के दौरान मौत हो गई.

फिलहाल मामले में एसपी अभिषेक पल्लव ने आरोपियों गिरफ्तारी को लेकर नाकेबंदी कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश करने में जुटी हुई है.

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…