• 30/08/2024

‘शिकारी’ पर शिकंजा: सबसे खूंखार भेड़िए को यहां किया गया क्वॉरेंटाइन, 2 आदमखोर की तलाश… घरों में दुबके लोग…अब तक 9 की मौत

‘शिकारी’ पर शिकंजा: सबसे खूंखार भेड़िए को यहां किया गया क्वॉरेंटाइन, 2 आदमखोर की तलाश… घरों में दुबके लोग…अब तक 9 की मौत
Spread the love

उत्तर प्रदेश के बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया जारी है। इलाके के 35 गांवों में खौफ फैलाने वाला सबसे खूंखार भेड़िया गोरखपुर जू में क्वारंटाइन किया गया है। अब तक चार आदमखोर भेड़िए पकड़े जा चुके हैं। जबकि दो की तलाश जारी है।

 

पिछले डेढ़ महीने से इलाके में आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा रखा है। इस दौरान भेड़ियों ने 9 लोगों की जान ले ली है। जबकि 35 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा था कि करीब 6 भेड़िए थे, जिन्होंने आतंक मचाया था, भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की कई टीमें लगी हुई हैं। भेड़ियों की थर्मल ड्रोन से निगरानी जारी है।

 

इलाके में दहशत का माहौल है। महिलाएं अपने बच्चों के साथ घर के अंदर रहती हैं। जबकि पुरुष रात में पहरा देने को मजबूर हैं। कई लोगों ने बच्चों को दूसरी जगह रिश्तेदारों के पास भेज दिया है। इसके लिए 18 टीमें रात-दिन गश्त कर रही हैं। फिलहाल 50 से ज्यादा कर्मी पिंजड़े और जाल लगाने का काम कर रहे हैं। डॉक्टर्स के टीम भी मौजूद है, जो ट्रेंकुलाइजर के जरिए भेड़िए को पकड़ने की कवायद में है।

Related post

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज, जान लें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 23 September 2026: वामन जयंती आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 23 September 2026: 23 सितंबर 2026 का पंचांग धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास माना जा…
Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन? पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 September 2026: मेष, वृषभ, मिथुन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 23 September 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव डाल…
संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम

संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा ने संपूर्ण प्रदेश…