• 30/08/2024

छत्तीसगढ़ के इस माइंस पर छाए संकट के बादल, लगा अरबों का जुर्माना…नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के इस माइंस पर छाए संकट के बादल, लगा अरबों का जुर्माना…नियमों के उल्लंघन पर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई
Spread the love

दंतेवाड़ा में खनिज नियमों के उल्लंघन को लेकर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कलेक्टर ने NMDC पर 16 अरब 20 करोड़ का जुर्माना लगाया है। NMDC प्रबंधन को 15 दिन के अंदर राशि जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

दरअसल खनिज निरीक्षक के प्रतिवेदन के बाद NMDC प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन NMDC का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ खनिज नियम 2009 का हवाला दिया है। और डिपॉजिट नंबर 11 और 14 में लौह अयस्क के खनिजपट्टा का जिक्र करते हुए खनिज के बाजार मूल्य और रॉयल्टी समेत 16 अरब 20 करोड़ 49 लाख की पेनाल्टी लगाई है।

 

कलेक्टर की ओर से NMDC के अधिशासी निदेशक ED को जारी पत्र में ग्राम किरन्दुल, तहसील बड़े बचेली, जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में डिपाजिट नं 14 एमएल रकबा 322.368 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 14 एनएमजेड रकबा 506.742 हेक्टेयर, डिपाजिट नं 11 रकबा 874.924 हेक्टेयर क्षेत्र में स्वीकृत लौह अयस्क के खनिपट्टा का जिक्र करते हुए इस संबंध में जारी नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने की बात कही गई है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…