• 10/12/2024

सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, लगाए ये आरोप

सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष ने लाया अविश्वास प्रस्ताव, लगाए ये आरोप
Spread the love

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में इंडिया गठबंधन ने सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है। विपक्ष ने अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है, जिसमें सभापति पर सदन में पक्षपात करने का आरोप लगाया गया है।

इस अविश्वास प्रस्ताव पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी सहित अन्य छोटे दलों के तकरीबन 70 सांसदों ने अपने हस्ताक्षर किए हैं।

इससे पहले अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी गठबंधन ने सभापति धनखड़ के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था। लेकिन उस दौरान विपक्षी सांसदों ने कोई भी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया था।

आपको बता दें सभापति जगदीप धनखड़ के कामकाज के तरीके को लेकर विपक्ष के कई सांसद आपत्ति जता चुके हैं। सांसद उन पर पक्षपात पूर्ण तरीका अपनाने का लगा चुके हैं।

कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि विपक्ष लगातार सदन चलाने की मांग कर रहा है। लेकिन सभापति जगदीप धनखड़ सत्ता पक्ष को सदन में गतिरोध पैदा करने का मौका दे रहे थे। आसन का ये पक्षपाती रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है।

Related post

CG – 59 साल के अधेड़ ने की घिनौनी करतूत, नड्डे का लालच देकर 3 मासूमों से की हैवानियत, फिर जो हुआ…

CG – 59 साल के अधेड़ ने की घिनौनी…

Spread the loveदुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 59 साल के अधेड़…
BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के तबादले, देखें आदेश

BREAKING : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI,…

Spread the loveबलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश…
CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली माँ-बाप की लाश, वारदात के बाद बड़ा बेटा फरार, जताई जा रही ये आशंका

CG – कमरे के अंदर बोरे में बंद मिली…

Spread the loveसरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक घर के भीतर दंपति की लाश बोरे में बंद मिलने से सनसनी…