• 25/01/2023

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह को पद्म विभूषण, CG की इन 3 हस्तियों को पद्मश्री, देखिए सूची

पद्म पुरस्कारों की घोषणा, मुलायम सिंह को पद्म विभूषण, CG की इन 3 हस्तियों को पद्मश्री, देखिए सूची
Spread the love

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म पुरस्‍कारों का ऐलान कर दिया है। राष्ट्रपति ने 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। जिसमें 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री शामिल हैं।

ORS की खोज करने वाले पश्चिम बंगाल के डॉ. दिलीप महालनाबीस और यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव को पद्मविभूषण से नवाजा गया है। । दोनों को ये पुरस्कार मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है। उनके अलावा बालकृष्‍ण जोशी जाकिर हुसैन, एसएम कृष्‍णा, श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

पद्मश्री हासिल करने वाली प्रमुख हस्तियों में चिकित्‍सा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले डॉक्‍टर रतन चंद्र कार और डॉक्‍टर मुनीश्‍वर चंद्र दावार और समाजसेवी हीराबाई लोबी शामिल हैं। उनके अलावा नगा समाजसेवी रामकुईबांवे नेवमे, वीपी अप्‍पुकुट्टन पोडुवाल, एससी शेखर, जीव कल्‍याण के क्षेत्र में सक्रिय वेदिवेल गोपाल व मोसी सदाइयन, जैविक खेती के प्रेरक तुलाराम उपरेती तथा नेकराम शर्मा भी हैं। जनुम सिंह साय, धनीराम टोटो, बी बालकृष्‍ण रेड्डी, अजय कुमार मंडावी, रानी मचैया, केसी रुनरेमसांगी, रिसिंगबोर कुरकलांग, मंगला कांति रॉय, मोआ सुबोंग, मुनीवेनकटप्‍पा, डोमार सिंह कुंवर, परसुराम कोमाजी खुने, गुलाम मोहम्‍मद ज़ाज, भानुबाई चितारा, परेश राठवा, कपिल देव प्रसाद को भी पद्मश्री के लिए चुना गया हैं।

छत्तीसगढ़ से इन्हें मिला पद्मश्री

छत्तीसगढ़ से पद्म पुरस्कारों के लिए 3 लोगों को चुना गया है। जिसमें अजय कुमार मंडावी, छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर, पंडवानी गायिका उषा बारले का नाम शामिल है।

 

Related post

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका मिला युवक का शव

Breaking News : राजधानी में होर्डिंग पोल से लटका…

Spread the loveरायपुर. राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह-सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है. एक कार शो…
Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें जंबो लिस्ट…!!

Breaking : बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के…

Spread the loveरायपुर। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है। कई जिलों के…
ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और शासकीय योजनाओं की मिलेगी जानकारी – राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

ब्रेल पुस्तक से दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को कानूनी अधिकारों और…

Spread the loveरायपुर, 29 सितंबर 2026/ दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और प्रेरक जीवन प्रसंगों से सशक्त व जागरूक…