• 25/01/2023

30 जनवरी को थम जाएगा ट्रैफिक, सायरन बजते ही जो जहां है वहीं खड़े रहेगा, जानें सरकार ने क्यों जारी किया ऐसा निर्देश

30 जनवरी को थम जाएगा ट्रैफिक, सायरन बजते ही जो जहां है वहीं खड़े रहेगा, जानें सरकार ने क्यों जारी किया ऐसा निर्देश
Spread the love

देश की स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की स्मृति में 30 जनवरी को शहीद दिवस का आयोजन किया जा रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर सभी विभागों, कलेक्टरों, कमिश्नरों, संभाग आयुक्तों और सभी जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश जारी किया है। जिसमें सभी कामकाज और सारी गतिविधियों को रोककर 2 मिनट मौन रखने का निर्देश दिया गया है।

निर्देश के मुताबिक मौन की सूचना सायरन बजाकर या फिर आर्मी के गन से दी जाएगी। सायरन 10.59 से 11 बजे तक बजाया जायेगा। जिसके बाद 2 मिनट का मौन रखने के बाद फिर 11.02 बजे से 11.03 बजे तक दुबारा क्लीयर सारयन बजाया जायेगा। सिग्नल और सायरन सुनकर सभी व्यक्ति खड़े हो जाएंगे और मौन धारण करेंगे।

इसके साथ ही जिला प्रशासन को इस संदर्भ में शैक्षणिक संस्थाओं और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है।

Related post

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में स्वर्गीय शांताराम का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मदकूद्वीप की पुरातात्विक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण में…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय ने मदकूद्वीप में समाजसेवी स्वर्गीय शांताराम को अर्पित किए श्रद्धासुमन स्वर्गीय शांताराम की स्मृति में समर्पित उद्यान…
मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास: मदकू में 68.96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, ट्रॉमा सेंटर और इको टूरिज्म सेंटर सहित कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री  साय ने 21 विकास कार्यों का किया लोकार्पण…

Spread the loveसरगांव में खुलेगा ट्रॉमा सेंटर, मदकू द्वीप में बनेगा इको टूरिज्म सेंटर आंगन मिलन सेवा, रक्तदान एवं नि:शुल्क मेगा…
राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की भेंट

राजभाषा आयोग के अध्यक्ष  प्रभात मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु…

Spread the loveबेमेतरा में 26-27 सितंबर को होने वाले प्रांतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होने का दिया न्योता मुख्यमंत्री  विष्णु देव…