• 20/07/2024

नहीं रहीं कृषि में क्रांति लाने वाली कमला पुजारी, हार्ट अटैक से हुई मौत.. पद्मश्री से किया गया था सम्मानित

नहीं रहीं कृषि में क्रांति लाने वाली कमला पुजारी, हार्ट अटैक से हुई मौत.. पद्मश्री से किया गया था सम्मानित
Spread the love

पद्मश्री पुरस्कार विजेता कमला पुजारी का गुरुवार से कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में इलाज चल रहा था, शनिवार सुबह 5.45 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।

 

कमला पुजारी को कृषि के क्षेत्र में उनके महत्‍वपूर्ण योगदान के लिए केन्‍द्र सरकार द्वारा वर्ष 2019 में प्रतिष्ठित पद्म श्री पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया था। वे जैविक कृषि में उनके योगदान और धान की स्‍वदेशी किस्‍मों के परिरक्षण के लिए विश्‍वभर में विख्‍यात हैं। धान की एक सौ से अधिक किस्‍मों के अलावा उन्‍होंने हल्‍दी और जीरे की कई किस्‍मों के परिरक्षण की दिशा में योगदान दिया।

 

जानकारी के मुताबिक, 70 वर्षीय कमला पुजारी का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ है।दो दिन पहले उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण एससीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कमला पुजारी ओडिशा के कोरापुट की रहने वाली थी। वह आदिवासी समाज से आती थीं। महिला जैविक कृषि में अपने अग्रणी कार्य के लिए जानी जाती हैं। इसी कारण उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया। पुजारी ने 2002 में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में ‘इक्वेटर इनिशिएटिव अवार्ड’ जीतकर राज्य का नाम रोशन किया था।

Related post

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के कार्यों का होगा अनुमोदन

20 अगस्त की ग्राम सभाओं में वीबी – जीरामजी…

Spread the loveरायपुर। विकसित भारत-रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी – जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 20 अगस्त, 2026 को…
सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम साय ने पत्नी संग किया फलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना

सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी पर सीएम…

Spread the love00 पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बने सहभागी, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना रायपुर। पवित्र सावन माह के…
औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर

औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा…

Spread the love00 राजधानी से रोजगारधानी की ओर बढ़ता नवा रायपुर रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर अब केवल आधुनिक प्रशासनिक राजधानी के…