• 29/04/2025

कांग्रेस का ना’पाक प्रेम या तुष्टिकरण की राजनीति? पढ़ें पहलगाम अटैक पर CM, विधायक से लेकर PCC अध्यक्ष और नेताओं तक के विवादित बयान

कांग्रेस का ना’पाक प्रेम या तुष्टिकरण की राजनीति? पढ़ें पहलगाम अटैक पर CM, विधायक से लेकर PCC अध्यक्ष और नेताओं तक के विवादित बयान
Spread the love

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। धर्म पूछ कर 26 पर्यटकों की हत्या को लेकर देश में भारी आक्रोश है और पाकिस्तान को इस बार तगड़ा सबक सिखाने की मांग की जा रही है। जनभावनाओं के इतर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। किसी ने कहा आतंकी धर्म पूछ कर नहीं मारे, किसी ने कहा युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित है।

पढ़िए पहलगाम अटैक पर कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान-

कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने कहा,  “पाकिस्तान के लिए सिंचाई और पीने के लिए पानी बहुत ज़रूरी है। अगर नदी के पानी को डायवर्ट नहीं किया गया, तो पंजाब और जम्मू-कश्मीर राज्य पूरी तरह डूब जाएंगे। सिंधु जल संधि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धों से बची हुई है।”

सैफुद्दीन सोज ने आगे कहा कि यह जल संधि पाकिस्तान के लिए जीवन रेखा है। अगर पाकिस्तान यह रुख़ अपनाता है कि पहलगाम हमले में उसका हाथ नहीं है, तो हमें पाकिस्तान की बात मान लेनी चाहिए।

पाकिस्तान से करें बातचीत

दूसरी ओर जम्मू-कश्मीर कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की, जिसके बाद उनके बयान पर विवाद छिड़ गया। आलोचनाओं के बाद कर्रा ने पलटी मारते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों को गलत समझा गया और वह पार्टी व सरकार के रुख के साथ हैं।

युद्ध की जरुरत नहीं

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पहलगाम आतंकवादी हमले के संबंध में कहा था कि युद्ध की कोई जरूरत नहीं है।

धर्म नहीं पूछा

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री आरबी तिम्मापुर ने पहलगाम हमले को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पर्यटकों को गोली मारने से पहले उनका धर्म नहीं पूछा।

आतंकियों के पास धर्म पूछने का समय नहीं

उनके अलावा महाराष्ट्र से कांग्रेस विधायक और नेता प्रतिपक्ष वडेट्टीवार ने कहा, “आतंकवादी धर्म नहीं पूछते। उनके पास इतना समय नहीं होता कि वे लोगों का धर्म जांचें। यह हमला देश की एकता को तोड़ने की साजिश है। सरकार को बताना चाहिए कि सुरक्षा में चूक कैसे हुई।”

युद्ध में भारत की हार सुनिश्चित

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता और कुनकुरी से पूर्व विधायक यूडी मिंज ने भी विवादित बयान देते हुए कहा, “आतंकी हमले के बाद भारत-पाक में युद्ध होता है तो भारत की हार सुनिश्चित है। जो आज पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की बात कर रहे हैं, उन्हें अग्निवीर बनाकर बॉर्डर पर भेज देना चाहिए।”

रॉबर्ट वाड्रा के भी विवादित बोल

राहुल गांधी के जीजा.. कांग्रेस नेता और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि देश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल बिगड़ रहा है, जिससे मुसलमान असहज महसूस कर रहे हैं और यही वजह है कि पहचान पूछकर लोगों की हत्या की जा रही है।

 

Related post

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड 123 डॉलर के पार; भारत पर बढ़ी चिंता

होर्मुज संकट से ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर दबाव, क्रूड…

Spread the loveनई दिल्ली-  पश्चिम एशिया में पिछले सात महीनों से जारी युद्ध ने अब दुनिया के सबसे बड़े तेल निर्यातक…
सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका का आधार, मछली पालन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम

सेवा की कहानी: अमृत सरोवर बना महिलाओं की आजीविका…

Spread the loveरायपुर – गांव में बना अमृत सरोवर अब जल संरक्षण के साथ ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का जरिया भी…
महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में आया बदलाव, सिलाई मशीन ने खोली आत्मनिर्भरता की राह

महतारी वंदन योजना से लक्ष्मी मांझी की जिंदगी में…

Spread the loveरायपुर :- महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है।…