• 17/12/2023

‘डिप्टी CM पद असंवैधानिक’, दोनों उपमुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL दाखिल

‘डिप्टी CM पद असंवैधानिक’, दोनों उपमुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में PIL दाखिल
Spread the love

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ के साथ ही बीजेपी ने मध्य प्रदेश औऱ राजस्थान में भी दो डिप्टि सीएम बनाया है। राजस्थान में भाजपा ने दीया कुमारी के साथ ही प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया है। जिसके खिलाफ जयपुर के एक वकील ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है।

याचिका में वकील ने कहा है कि भारत के संविधान में डिप्टी सीएम के किसी पद का उल्लेख नहीं है। यह भारत के संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है। संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसा कोई पद नहीं है। यह एक राजनीतिक पोस्ट है और यह असंवैधानिक है। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से दोनों उपमुख्यमंत्री की नियुक्ति रद्द करने की मांग की है।

वकील ने अपनी याचिका में आगे कहा कि भारत के संविधान में कहीं भी डिप्टी सीएम का कोई पद नहीं है और न ही इस पद पर नियुक्ति का कोई प्रावधान है। संविधान के अनुच्छेद 163 और 164 के तहत राज्यपाल की मंत्रिपरिषद की नियुक्ति मुख्यमंत्री की सिफारिश पर ही की जाती है। अनुच्छेद 163 के तहत ही शपथ ली जाती है और इसमें राज्यपाल एक मुख्यमंत्री और उसके मंत्रियों को शपथ दिलाते हैं।

आपको बता दें पिछले शुक्रवार को राज्यपाल कलराज मिश्रा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री पद की और दीया कुमारी के साथ ही प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी।

Related post

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत,…

Spread the loveरायपुर – विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा…
सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल

सीएम साय कर रहे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा नामांकन के उपरांत…
CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई,बर्थडे मनाने जा रहे थे ढाबा,3 दोस्तों की मौत, 2 घायल;

CG : दर्दनाक सड़क हादसा,तेज रफ्तार कार पुलिया से…

Spread the loveराजनांदगांव – छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बर्थडे मनाने जा रहे 5 लड़कों की कार का एक्सीडेंट हो गया।…