• 27/04/2025

‘परमाणु बम गिरा सकते हैं’, भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान; देने लगा न्यूक्लियर अटैक की गीदड़भभकी

‘परमाणु बम गिरा सकते हैं’, भारत के एक्शन से डरा पाकिस्तान; देने लगा न्यूक्लियर अटैक की गीदड़भभकी
Spread the love

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद पड़ोसी मुल्क में खलबली मच गई है। भारत ने इस हमले के जवाब में कड़े कदम उठाए, जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पाकिस्तानी नेताओं के एक के बाद एक धमकी भरे वीडियो सामने आ रहे हैं। भारत के हमले के खौफ में पाकिस्तानी नेता न्यूक्लियर अटैक की धमकी दे रहे हैं।

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नजम सेठी ने भारत के खिलाफ तीखा बयान देते हुए कहा कि यदि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध लंबा चला तो पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा। ऐसे में पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। सेठी ने दावा किया कि भारत पहले से ही डरा हुआ है और उसे पता है कि पाकिस्तान “पागलपन” में कुछ भी कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम युद्ध से नहीं डरते।”

इससे पहले पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भी भारत को धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान का पानी रोका तो उसे युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। अब्बासी ने गौरी, शाहीन, गजनवी जैसे मिसाइलों और 130 परमाणु हथियारों का जिक्र करते हुए कहा कि ये हथियार सिर्फ भारत के लिए तैयार किए गए हैं।

भारत का कड़ा रुख, सिंधु जल संधि रद्द

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत में गुस्से का माहौल है। सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 1960 की सिंधु जल संधि को रद्द करने का फैसला किया है। साथ ही, सभी पाकिस्तानी अधिकारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भी वापस जाने के लिए कहा गया है, और इसके लिए उनके सभी वीजा रद्द कर दिए गए हैं।

भारत के इन कदमों से पाकिस्तान में बौखलाहट साफ दिख रही है, और उसके नेता अब धमकियों का सहारा ले रहे हैं।

 

Related post

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार की ठगी के आरोपी गिरफ्तार

CG-काले कागज से असली नोट बनाने का झांसा,50 हजार…

Spread the loveजांजगीर-चांपा । जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का…
CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की फोटो रखकर अनुष्ठान,मचा हड़कंप

CG-जमानत के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र…! चीफ जस्टिस की…

Spread the loveबिलासपुर – छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जमानत से जुड़ा एक बेहद अजीब मामला सामने आया है। जेल में बंद…
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 2.961 किलो गांजे…

Spread the loveरायपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेलीबांधा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स…