• 26/09/2024

नक्सल पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाएगी सरकार, जल्द हो सकता है पेंशन का ऐलान, डिप्टी CM ने कही बड़ी बात

नक्सल पीड़ितों के दर्द पर मरहम लगाएगी सरकार, जल्द हो सकता है पेंशन का ऐलान, डिप्टी CM ने कही बड़ी बात

छत्तीसगढ़ के नक्सल पीड़ितों का दर्द समझते हुए सरकार बड़ी राहत देने की तैयारी में है। नक्सल पीड़ितों के लिए सरकार जल्द पेंशन का ऐलान कर सकती है। डिप्टी CM विजय शर्मा ने इसके संकेत दिए हैं। इस पर राज्य और केंद्र सरकार विचार कर रही है।

जल्द ही इस पर निर्णय लिया जायगा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने दिल्ली से लौटे नक्सल पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि- सिर्फ पेंशन ही नहीं अन्य मुद्दों पर भी काम जारी है। नक्सल पीड़ित CM विष्णुदेव साय के साथ लंच भी करेंगे।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने इन पीड़ितों से मुलाकात की थी। इतना ही नहीं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी पीड़ितों भेंट कर हाल जाना। इससे पहले उन्‍होंने जंतर-मंतर पर जाकर धरना दिया था।