• 23/09/2024

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन; लापरवाही बरतने पर CIMS के डीन और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को किया सस्पेंड

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा एक्शन; लापरवाही बरतने पर CIMS के डीन और मेडिकल सुप्रीटेंडेंट को किया सस्पेंड
Spread the love

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मरीज को हो रही परेशानी और प्रबंधन की कार्यशैली पर लापरवाही बरतने पर CIMS के डॉक्टर केके सहारे और MS डॉक्टर एसके नायक को सस्पेंड कर दिया। साथ ही डॉक्टर और स्टाफ को सेवा भाव से काम करने की नसीहत दी।

दरअसल स्वास्थ्य मंत्री छत्तीसगढ़ इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज की अधिशासी समिति की बैठक में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन की पक्षधार है। इसमें गरीब जनता का हित सर्वोपरि है।

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कोनी में बन रहे मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल भवन का निरीक्षण भी किया। वहीं नवनिर्मित अस्पताल की जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। मंत्री जायसवाल ने अस्पताल शुरू करने के पहले फायर ऑडिटर लिफ्ट को ऑडिट करने के भी सख्त निर्देश दिए।उन्होंने अस्पताल में ट्रायल शुरू करने के निर्देश दिए ताकि जो कमियां सामने आएंगी उन्हें समय रहते सुधारा जा सके।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…