• 24/03/2024

होली से पहले सजता है ऐसा मंच, जहां सरेआम की जाती है बेज्जती, ‘हरामखाऊ’ का मिलता है टाइटल

होली से पहले सजता है ऐसा मंच, जहां सरेआम की जाती है बेज्जती, ‘हरामखाऊ’ का मिलता है टाइटल
Spread the love

आपने किसी के सम्मान के लिए मंच सजते देखा होगा, लेकिन क्या कभी भारी भीड़ में सरेआम अपमान होते देखा है और बेज्जती भी उसकी जो मुख्य अतिथि बनकर आया हो. अगर नहीं तो ये खबर पढ़कर जरूरी हैरानी होगी. मध्य प्रदेश में एक ऐसा मंच सजता है, जहां नेताओं से लेकर अधिकारियाें को बुलाकर उनका अपमान किया जाता है.

खास होता है हरामखाऊ सम्मेलन

छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में होलिका दहन के एक दिन पहले अपमान समारोह आयोजित हुआ. इसका नाम हराम खाऊ सम्मेलन है. मंच पर जिले के वरिष्ठ नागरिकों के साथ ही जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पत्रकार और कई व्यापारी मौजूद रहते हैं, जिनका सार्वजनिक रूप से अपमान किया जाता है.

जूतों की पहनाई जाती है माला

इस समारोह में किसी को जूते की माला पहनाई जाती है, तो किसी का स्वागत गोभी के फूलों से किया जाता है. शनिवार को छिंदवाड़ा के दशहरा मैदान में आयोजित हरामखाऊ सम्मेलन में अपमान समारोह समिति ने मशहूर कॉमेडियन राजा रेंचो को मनोरंजन के लिए बुलाया था. राजा रेंचो ने दशहरा मैदान में लोगों को जमकर हंसाया और गुदगुदाया.

36 साल पहले शुरू हुई परंपरा

आलम ये है कि इस कार्यक्रम की लोकप्रियता साल-दर-साल बढ़ती जा रही है. इसकी वजह से हर साल यहां प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. 36 सालों से चला आ रहा ये अपमान समारोह बुरा ना मानो होली है और आपसी भाईचारे का प्रतीक है.

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…