• 24/03/2024

5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या, इस वजह से हुआ मर्डर.. आरोपियों को तलाश रही 2 राज्यों की पुलिस

5 लोगों की डंपर से कुचलकर हत्या, इस वजह से हुआ मर्डर.. आरोपियों को तलाश रही 2 राज्यों की पुलिस
Spread the love

राजस्थान के झालावाड़ जिले में पांच लोगों को डंपर से कुचल दिया गया. दो सगे भाइयों सहित पांच लोगों की मौत की खबर है. वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं. इधर, वारदात के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

घटना 23 मार्च देर रात 11 बजे पगारिया थाना क्षेत्र के बिन्नयगा गांव की है. भारत सिंह नामक युवक अपनी दुकान पर बैठा हुआ था. इस दौरान किसी सामान को लेकर रणजीत सिंह और डूंगर सिंह के बीच उसका विवाद हो गया. डूंगर सिंह और रणजीत सिंह ने भारत सिंह के साथ मारपीट की.

बाइक पर सवार थे सभी 

भारत अपने चार अन्य साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर पगारिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने जा रहा था. इस दौरान आरोपी रणजीत सिंह और डूंगर सिंह पीछे से डंपर लेकर आए और बिन्नयगा फंटे के पास दोनों बाइक को बुरी तरह कुचल दिया. घटना में दोनों बाइक पर सवार भारत सिंह, धीरप सिंह, तूफान सिंह, गोवर्धन सिंह और बालू सिंह सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई.

एक आरोपी अरेस्ट, तलाश जारी 

सूचना मिलते ही पगारिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें रवाना कर दी गई है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था. इसके बाद आखिरकार पुलिस ने एक आरोपी को डिटेन भी कर लिया है. वहीं मृतकों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं.

Related post

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता

नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी…

Spread the loveनेपाल-तिब्बत सीमा पर आई भीषण बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे कई श्रद्धालुओं की मुश्किलें बढ़ा दी…
बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल :…

Spread the love 00 मुख्यमंत्री निवास में रक्षाबंधन का आत्मीय उल्लास, विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी…
Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ

Jashpur Women Empowerment: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

Spread the loveJashpur Women Empowerment News: रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के बगिया कैंप कार्यालय से…