• 26/10/2022

बड़ा हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, 7 बच्चों समेत 22 घायल

बड़ा हादसा: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर हुआ ब्लास्ट, 1 की मौत, 7 बच्चों समेत 22 घायल
Spread the love

मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक बुधवार तड़के डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर पलट गया. जिसे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, लेकिन इसी दौरान टैंकर में जोरदार ब्लास्ट हो गया. विस्फोट की चपेट में आने से 1 की मौत हो गई, जबकि 22 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं.

पूरी घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव की है. जहां टर्न पर एक पेट्रोल डीजल से भरा टैंकर पलट गया. टैंकर झिरनिया जा रहा था. टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. आदवासी बहुल्य गांव होने की वजह से यहां पर काफी लोग जमा हो गए.

बताया जा रहा है कि टैंकर पलटने के करीब 2 घंटे बाद ब्लास्ट हुआ. फिलहाल टैंकर के ड्राइवर और क्लीनर फरार हैं. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. बहरहाल आग पर काबू पा लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज जारी है. घायलों में 7 बच्चे और 13 महिलाओं के शामिल होने की खबर है. इनमें से 8 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

Related post

CRIME : जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या, दिनदहाड़े चचेरे भाइयों ने गला रेतकर उतारा मौत के घाट

CRIME : जमीन विवाद में शिक्षक की निर्मम हत्या,…

Spread the loveबलरामपुर/रामानुजगंज। सोमवार सुबह का सूरज अभी पूरी तरह चढ़ा भी नहीं था कि राधानगर गांव में एक भयानक घटना…
सिम्स में भर्ती केंद्रीय जेल के कैदी की मौत, 20 साल की सजा काट रहा था बंदी

सिम्स में भर्ती केंद्रीय जेल के कैदी की मौत,…

Spread the loveबिलासपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की…
रामनामी परंपरा को राष्ट्रीय सम्मान: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में छत्तीसगढ़ की लोक विरासत का बढ़ा गौरव

रामनामी परंपरा को राष्ट्रीय सम्मान: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार…

Spread the loveरायपुर। प्रदेश में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म राम-नामी को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का सम्मान प्राप्त होने…