• 26/10/2022

CG में रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या: कर्मचारियों ने इस बात को लेकर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG में रेस्टोरेंट कारोबारी की हत्या: कर्मचारियों ने इस बात को लेकर डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ लगातार अपराध का गढ़ बनता जा रहा है. इसी बीच राजधानी रायपुर से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक रेस्टोरेंट कारोबारी की उसके दो कर्मचारियों ने हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को रूपयों को लेकर अजय गोस्वामी और दोनों कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया. जिसके बाद कर्मचारियों ने मालिक को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए.

दरअसल, पूरी घटना माना इलाके के टेमरी का है. यहां 45 साल का कारोबारी अजय गोस्वामी का महाराजा मैगी प्वाइंट के नाम से एक रेस्टोरेंट था. जहां अजय गोस्वामी के रेस्टोरेंट पर एमपी का सागर सिंह सैयाम और ओडिशा का रहने वाला चिन्मय साहू काम करते थे.

वहीं रेस्टोरेंट आसपास मौजूद लोगों ने वारदात को देखते रहे. इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन तबतक आरोपी फरार हो चुके थे.

हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधे घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को नए बस स्टैंड के से गिरफ्तार किया. दोनों ने रेस्टोरेंट्स से 10 हजार रुपए की लूट भी की थी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि रेस्टोंरेंट मालिक अजय कई महीनों से पैसा नहीं दे रहा था. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि दिवाली के मौके पर भी अजय गोस्वामी ने न पैसे दिए न छुट्टी. साथ ही दिवाली के दूसरे दिन यानी कि मंगलवार को भी काम करने को कहा, लेकिन दोनों ने काम करने से मना कर दिया.

पुलिस के मुताबिक कर्मचारियों के काम करने से मना किए जाने के बाद अजय ने दोनों को डंडे से पीटना शुरु कर दिया. इसी दौरान दोनों कर्मचारियों ने डंडा छीनकर अजय को पीटना शुरु कर दिया. जिससे उसकी हत्या हो गई.

Related post

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन…

Spread the loveरायपुर: वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत आमापाली में आयोजित जन चौपाल…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस व 17…

Spread the love00 प्रदेश के 1.10 करोड़ बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर कृमि संक्रमण से बचाने का अभियान…
सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

सेन समाज सनातन परंपराओं और सामाजिक समरसता का मजबूत…

Spread the love00 केश शिल्पियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, समाज की मांगों पर गंभीरता से होगा विचार 00 मुख्यमंत्री…