• 30/10/2024

त्योहारों में खुशियां हुई दोगुनी, पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी, केंद्रीय मंत्री का ऐलान

त्योहारों में खुशियां हुई दोगुनी, पेट्रोल डीजल के दामों में आई कमी, केंद्रीय मंत्री का ऐलान
Spread the love

त्योहारी सीजन में सुदूर इलाके में पेट्रोल और डीजल के लिहाज से उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। तेल कंपनियों ने दूरदराज के स्थानों के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने और अंतरराज्यीय माल ढुलाई को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसके बाद ओडिशा, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के सुदूर इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आ गई है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि धनतेरस के मौके पर तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल पंप डीलरों को बड़ी सौगात दी गई है। 7 वर्षों से चली आ रही डिमांड हुई पूरी। उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

छत्तीसगढ़ की बात करें, तो अब सुकमा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 2 रुपए की गिरावट आ जाएगी। इसी तरह बीजापुर, बैलाडीला, कटेकल्याण, बचेली, दंतेवाड़ा में भी कीमतें कम होने का लाभ मिलेगा। इसका असर रीटेल में दामों पर नहीं होगा। लेकिन एक ही राज्य में अलग अलग जगहों पर पेट्रोल, डीजल के दामों में जो अंतर है वो नहीं रहेगा। मतलब कुछ जगह, कुछ पैसे ही सही लेकिन पेट्रोल और डीजल की कीमत घटेगी। यानी कि इस दिवाली पर कई जगहों पर थोड़ा सस्ता तेल मिलेगा।

वहीं, चूंकि कच्चे तेल के दामों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, ऐसे में ये भी उम्मीद है कि तेल कंपनियां पेट्रोल-डीजल के दामों मे थोड़ी कटौती भी करें। तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंप के डीलर मार्जिन/ कमीशन रिवाइज किया गया है। साथ ही एक ही राज्य के भीतर फ्रेट की दरों को भी घटाया गया है। ये नए बदलाव बुधवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं।

Related post

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी, वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी उपलब्धि

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी भारतीय विशाल उड़न गिलहरी,…

Spread the loveदुर्लभ प्रजाति की मौजूदगी से जैव विविधता हुई समृद्ध, कैमरे में कैद हुआ रोमांचक दृश्य रायपुर-– छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध…
CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा था फर्जी वकील, ऐसे हुआ खुलासा, कई आधार कार्ड, आईडी जब्त…..

CG – काला कोट पहनकर कोर्ट में घूम रहा…

Spread the loveरायपुर। राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर में खुद को हाईकोर्ट का अधिवक्ता बताकर घूम रहे एक कथित फर्जी…
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर पालिका, राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित…..

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ का यह नगर पंचायत बना नगर…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर…